संसारपुर। माता भुवनेश्वरी देवी मंदिर के आसपास सभी रास्तों पर कचरा फैला हुआ है। इससे मंदिर पहुंचने में भक्तों को परेशानी हो रही है। भुइआर बाबा स्थान से मंदिर की सीसी रोड कचरे से पटी पड़ी है। वहीं संसारपुर ईदगाह मार्ग पर सफाई कर्मियों ने करीब एक सप्ताह पहले नालियों का कचरा निकालकर डाल दिया था, तब से गंदगी उठाई नहीं गई है। यह रास्ता भी मंदिर को जाता है। रामानुज मिश्रा, मनोज गुप्ता, राम नरेश, विवेक गुप्ता, राकेश जायसवाल आदि ने सफाई करवाने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी बृजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि एडीओ पंचायत के स्थानांतरण के कारण कुछ विलंब हो गया है, शीघ्र ही सफाई कर्मियों का रोस्टर बनवा कर सफाई करवा दी जाएगी। संवाद