फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस टैंकर से टकराई, 30 लोग घायल

Sat, 01 Apr 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

कस्ता सीतापुर मार्ग पर शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस और टैंकर की आमने सामने टक्कर गई। इससे टैंकर चालक समेत 30 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
बस और टैंकर की हुई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता सीतापुर मार्ग पर शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी बस और टैंकर की आमने सामने टक्कर गई। हादसे में पूर्णागिरि धाम से लौट रहे 30 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को मितौली सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चंपावत स्थित मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन कर श्रद्धालुओं से भरी बस लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान मितौली थाने की मढ़िया बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में सीतापुर रोड पर सामने से आ रहे टैंकर से बस की टक्कर हो गई। इससे टैंकर चालक समेत 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं। 

सूचना पर मढ़िया बाजार पुलिस पहुंचीं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मितौली सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर कुछ घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं टैंकर ड्राइवर सहित पांच लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस सवार श्रद्धालु पूर्णागिरि से नैमिषारण्य जा रहे थे। नैमिषारण्य दर्शन के बाद लखनऊ जाने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें