बांकेगंज के पूजा पंडाल में मां दुर्गा की आरती उतारते भक्त। संवाद।
बांकेगंज। राधाकृष्ण-बांकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 37वें दुर्गा पूजा महोत्सव के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की उपासना की गई। शक्ति की भक्ति में लीन श्रद्धालुओं ने मातारानी की पूजा-अर्चना की। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। पूजा पंडाल में भक्तों ने माता की स्तुति की और माथा टेककर मनौतियां मांगीं। पंडाल में देवी के जयकारे गूंजते रहे। पंडाल में आयोजक राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
....