फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निघासन नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में खींचा विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में साढ़े तीन करोड़ की लागत से नगर के विकास का खाका खींचा गया। नगर के 15 वार्डों में 70 इंटरलॉक सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। बैठक में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सदर चौराहे के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा सड़क के दोनों तरफ पांच सौ मीटर इंटरलॉक, स्ट्रीट लाइट और पौधारोपण कराने का निर्णय लिया गया। अशोक नगर में गौशाला बनवाने, तीन स्कूलों, चार धार्मिक स्थलों, रकेहटी, निघासन कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक बाजार, नानक नगर, कृष्णानगर, पटेल नगर के तालाब, श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण कराने का प्रस्ताव पारित हुआ।
सार्वजनिक स्थानों पर प्रत्येक मोहल्ले में 15 वाटर कूलर, पांच सौ लाइट और 150 बिजली के खंभे लगाने पर सहमति जताई गई। इस दौरान अजय मिश्र टेनी ने गुणवत्ता परक काम कराए जाने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री प्रसाद ने की। बैठक में ईओ दिनेश शुक्ला, विनोद, उमेश, दयाशंकर, श्यामसुंदर, मुन्ना, गुड्डू, बाबूराम, अमित, असलम समेत 15 सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें