फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में खींचा विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। नगर पंचायत बोर्ड की पहली बैठक में ही अफरातफरी का माहौल दिखा। महिला सदस्यों की जगह उनके प्रतिनिधि बैठक में आए तो उनसे कहा गया कि जो निर्वाचित सदस्य हैं, केवल उन्हें ही बैठक में आने की अनुमति है। प्रतिनिधियों के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई पहली बोर्ड बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बैठक में सभासदों ने अपने मोहल्ले के विकास से संबंधित सड़क, नाली, आरओ, लाइट संबंधी प्रस्ताव दिए। बोर्ड बैठक में कस्बे के लोगो के लिए पुस्तकालय, शव सुरक्षित रखने के लिए दो फ्रीजर मोर्चरी बॉक्स खरीदने, संत तुलसीदास चौराहा बनाने, पेयजल की व्यवस्था करने, चयनित चौराहों पर वाईफाई युक्त कैमरे की व्यवस्था, चौराहों का सुंदरीकरण कराने के प्रस्ताव पारित किए गए।
मोबाइल ट्रांसफार्मर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया। बैठक में सभासद हरिगोपाल सैनी, हरीशंकर जायसवाल, इकबाल खां, राकेश चौरसिया, संजीव मिश्रा, सरवन, सलीम खां, रिजवान, फारूक कुरैशी, शौकत और नगर पंचायत का स्टाफ मौजूद रहा।संचालन ईओ वीरेंद्र कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें