श्रीमद्भागवत कथा पाठ करते पुराणाचार्य कार्तिकेय नंदन पांडे। संवाद
धौरहरा। कस्बे के हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में नैमिषारण्य के पुराणाचार्य कार्तिकेय नंदन पांडे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। शुक्ला वार्ड स्थित श्री हनुमान जी के मंदिर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनाते हुए पुराणाचार्य ने कहा कि जब मथुरा के राजा कंस को पता चला कि उसे मारने वाला बालक गोकुल में पैदा हो चुका है, तो उसे मारने के लिए पूतना राक्षसी को भेजा। पूतना गोपिका का सुंदर रूप धारण कर पालने से भगवान कृष्ण को उठाकर उन्हें मारने के लिए स्तन में विष लगाकर पिलाने लगी। श्री कृष्ण ने स्तनपान के साथ ही उसके प्राण हर लिए। संवाद