लखीमपुर खीरी। एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद तेजी नहीं पकड़ सकी। खरीद में लापरवाही पर शासन ने डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल को हटा दिया गया है।
उनकी जगह नए डिप्टी आरएमओ नमन पांडे को चार्ज मिला है। संतोष पटेल को झांसी भेजा गया। झांसी से आए नमन पांडे लखीमपुर का डिप्टी आरएमओ का चार्ज मिला है। स्थानांतरण आदेश में लिखा है कि लखीमपुर और सीतापुर में धान खरीद की जांच में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। इसी कारण उन्हें हटाया गया है। संवाद