फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने डेयरी पर मारा छापा, दुग्ध उत्पादों के नमूने जांच को भेजे

Sun, 25 Jun 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

डेयरी पर दूध से दही, मट्ठा, पनीर व घी का उत्पादन व कारोबार होता था। टीम ने मिलावट व गुणवत्ता की जांच के लिए दूध, पनीर व घी के सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
डेयरी पर जांच के लिए सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में खाद्य विभाग के डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में टीम ने रविवार को एक डेयरी पर छापा मारा। यह दुग्ध डेयरी बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थी। खाद्य विभाग की टीम ने दूध, पनीर और घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन


रविवार की दोपहर खाद्य विभाग के सह आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा, विपिन कुमार सिंह व पुलिस फोर्स के साथ मोहम्मदी रोड स्थित राधेश्याम राइस मिल के परिसर में चल रही डेयरी पर छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस के 10,000 लीटर क्षमता का वीएमसी लगा पाया गया।

बरेली का रहने वाला है डेयरी मालिक 

डेयरी पर दूध से दही, मट्ठा, पनीर व घी का उत्पादन व कारोबार होता था। टीम ने मिलावट व गुणवत्ता की जांच के लिए दूध, पनीर व घी के सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं। डेयरी उद्योग बरेली निवासी विचित्र पाल सिंह गंगवार का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन

डेयरी के मैनेजर प्रेम बाबू ने बताया कि लगभग दो महीने पहले भी खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा था। प्रतिद्वंद्विता के चलते लोग परेशान कर रहे हैं, जबकि मैनेजर डेयरी का लाइसेंस होने की बात कह रहा है, लेकिन मौके पर वह प्रपत्र नहीं दिखा पाया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई 

उधर, खाद्य आयुक्त कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। दूध डेयरी बिना लाइसेंस संचालित की जा रही है। जिस पर 10 000 लीटर की वीएमसी लगी हुई है। डेयरी से घी, पनीर, मट्ठा और दही का उत्पादन किया जाता है। घी, पनीर और दूध के तीन तीन नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें