फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक योगेश प्रताप सिंह पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता वकील लखपति सिंह यादव ने बताया है कि उप कृषि निदेशक इससे पहले 2004 से 2007 तक जिला कृषि अधिकारी पद पर जनपद में तैनात रहे हैं। इसके बाद 2020 से वह उप कृषि निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। वकील ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक व लोकल संबंधों का उपयोग करके वह सत्तापक्ष के समर्थन में काम कर रहे हैं। उनके अधीन करीब 200 कर्मचारियों का स्टाफ है और खाद-बीज-कीटनाशक के करीब 4000 विक्रेताओं पर अपने पद का प्रभाव स्थापित करते हुए सत्तापक्ष के समर्थन का दबाव बना रहे हैं। साथ ही वह चुनाव प्रक्रिया में लेखन सामग्री प्रभारी भी हैं। उधर, उप कृषि निदेशक योगेश प्रताप सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा कि पूर्व में करीब दो साल तक जिला कृषि अधिकारी पद रहे थे। वहीं डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि ऐसा प्रकरण संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें