फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डेंगू-वायरल बुखार ने बढ़ा दिए नारियल पानी और कीवी के दाम

विज्ञापन
कीवी खरीदता यूवक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करीब एक माह से वायरल बुखार के साथ डेंगू और मलेरिया लोगों को परेशान कर रह रहा है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को प्लेटलेट्स बढ़ाने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने वाले फलों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। यही कारण है कि लोग कीवी और नारियल पानी को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे इनकी कीमतें बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

मौसमी बीमारियों के साथ वायरल और डेंगू के प्रकोप से कीवी की मांग में पिछले एक माह में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पिछले माह 10-15 रुपये प्रति पीस बिकने वाली कीवी अब 35 से 40 रुपये बिक रही है। वहीं 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिकने वाला पपीता 60 रुपये, 40 से 50 रुपये प्रति पीस बिक रहा पानी वाला नारियल इस समय 60 रुपये बिक रहा है।
फल विक्रेता बताते हैं कि कोरोना काल में कीवी की मांग बढ़ी थी, उसके बाद इनकी मांग घटने से कीमत 10 रुपये प्रति पीस तक आ गई थी। मगर, अब वायरल एवं डेंगू के तेजी से बढ़े मामलों के बाद कीवी की मांग में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए लोग कीवी को सबसे ज्यादा और उसके बाद नारियल पानी, पपीता, अनार एवं मौसमी को कारगर मानते हैं।
विज्ञापन


प्लेटलेट्स और इम्यूनिटी बढ़ाने में कीवी बेहद फायदेमंद
जिला अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि एक कीवी फल में 64 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। प्लेटलेट के फंक्शन के लिए विटामिन सी की आवश्यकता अधिक होती है। इसकी वजह से प्लेटलेट जल्दी बढ़ती हैं। विटामिन आयरन के अवशोषण में भी मदद करता है और आयरन भी प्लेटलेट बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा एक कीवी में पांच माइक्रोग्राम विटामिन-के होते हैं, जो प्लेटलेट बढ़ाने में मदद करता है। कीवी में पोटेशियम और काॅपर भी पाया जाता है, ये दोनों भी प्लेटलेट को बढ़ाने में मदद करते हैं।

यह भी हैं विकल्प

1. पपीता और पपीते का पत्ता प्लेटलेट्स बढ़ाने के सबसे प्रचलित देसी फॉर्मूलों में शामिल है।
2. कद्दू में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है। कोशिकाओं में पैदा होने वाली प्रोटीन को कंट्रोल कर प्लेटलेट्स बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।
3. पालक में विटामिन-के का बेहतर सोर्स है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक है।
4. खाली पेट आंवले का नियमित सेवन भी प्लेटलेट्स बढ़ाता है।
5. गाय का दूध चुकंदर, नारियल पानी, मौसमी एवं पानी का खूब पीने से भी प्लेटलेट्स काउंट में इजाफा होता है।

19 एलकेएच 8
फल विक्रेता समीर उर्फ जानू बताते हैं कि जब से बुखार और डेंगू के मरीज बढ़े हैं, तब से कीवी के साथ नारियल पानी, पपीता, मौसमी आदि की मांग बढ़ गई है। मगर, प्लेटलेट्स घटने पर लोग पहली प्राथमिकता कीवी को देते हैं। मांग के अनुरूप सप्लाई मिलने में दिक्कत हो रही है। थोक रेट बढ़ने के कारण ही फुटकर में 30 से 40 रुपये प्रति पीस बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें