फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिछले वर्ष की तुलना में डेढ़ गुना बढ़ गए डेंगू-मलेरिया पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में डेंगू-मलेरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनवरी से अब तक कुल 208 डेंगू और 494 मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं, जो कि गत वर्ष केे आंकड़ों से डेढ़ गुना है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस बार विशेष तैयारियों का दावा किया था, जो कि हवा-हवाई साबित हुआ। अभी तक अस्पतालों में बुखार, खांसी और वायरल के मरीजों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू-मलेरिया पीड़ितों की संख्या मेें दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है। पिछले साल जिले में करीब 175 मरीज डेंगू और 298 मरीज मलेरिया से संक्रमित मिले थे। इन आंकड़ों को देख विभाग ने इस बार जमकर जांच, दवा छिड़काव और जागरूकता कार्यक्रम कराने की बात कही थी। विभाग के दावों के बावजूद इस वर्ष मरीजों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया। इस बार दोगुना लोग डेंगू-मलेरिया का शिकार हो चुके हैं।
विभाग का दवा छिड़काव और बीमारियों की रोकथाम का दावा कागजों पर दौड़ रहा है। हकीकत में शहर के कई मोहल्लों में गंदगी की भरमार है। नगरपालिका के जिम्मेदार भी बेखबर हैं। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जनवरी से अब तक 208 डेंगू मरीज मिले हैं। मलेरिया मरीजों की संख्या 494 है। मरीज मिलने पर इलाज और दवा छिड़काव कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें