फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में निकाला मौन जुलूस

Thu, 30 Jul 2015 06:44 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पलिया, गुरुद्वारा नानक प्याऊ महंगापुर, स्त्री सत्संग सभा, ऑल इंडिया सिख फेडरेशन, जिला सिख सभा, मंदिर दरगाह कमेटी, बाला जी मित्र मंडल मठिया मंदिर पलिया, श्री सुंदरकांड समाजसेवा मंडल, जामा मस्जिद कमेटी, नाजिमें आला-नूरी मस्जिद, रजा मस्जिद, गौसिया मस्जिद कमेटी, मदरसा कादरिया रजविया, ऑल इंडिया टीटीएस ग्रुप, पलिया नगर व्यापार मंडल, नगर व्यापार मंडल, पलिया बार एसोसिएशन, अग्रवाल नव युवक समिति, अग्रवाल सेवा समिति, भगत सिंह मानव सेवा संस्थान, सेंक्चुरी क्लब, टाइगर कृषक क्लब, युवा कल्याण समिति, पलिया प्रेस क्लब, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, बस यूनियन, पलिया पब्लिक एरिया ट्रक आपरेटर्स यूनियन समेत कई संस्थाओं ने बृहस्पतिवार  को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से एक मौन जुलूस निकाला जो स्टेशन तिराहे पहुंचा और वहां से पलिया-भीरा रोड, बाइपास रोड, स्टेशन रोड होता हुआ तहसील पहुुंचा। यहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम शादाब असलम को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश में हजारों की संख्या में ऐसे कैदी विभिन्न जेलों में बंद हैं जिनकी या तो सजा पूर्ण हो चुकी है या फिर अदालत द्वारा निर्दोष मानते हुए उन्हें बरी कर दिया गया है। इस संदर्भ में उच्च न्यायालय ने हाल ही में आदेश जारी करते हुए कहा है कि ऐसे सभी कैदियों को अविलंब रिहा कर दिया जाए लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया है। इस संबंध में मानवाधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले लुधियाना निवासी बाबा सूरत सिंह 16  जनवरी 2015 से भूख हड़ताल पर हैं। 188 वें दिन पुलिस ने जबरदस्ती उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया लेकिन उन्होंने भूख हड़ताल नहीं छोड़ी। उनका स्वास्थ्य निरंतर गिर रहा है। उनकी मांग पूरी तरह से जायज है। ऐसे में उनकी मांग को पूरा किया जाना समस्त जनता के लिए न्यायसंगत होगा। पत्र की  प्रतिलिपियां प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री पंजाब को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें