गोला तहसील में प्रदर्शन करते वकील
गोला गोकर्णनाथ। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में वकील लामबंद हैं। वकीलों ने कार्य से विरत रहकर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने की मांग की।
बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के मंत्री संजय कुमार वर्मा की अगुवाई में वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रदेश भर में वकीलों पर जो मनगढ़ंत पुलिस द्वारा मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाय।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित कराने, हापुड़ मामले में घायल वकीलों को मुआवजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर संजय वर्मा, नरेंद्र शुक्ला, नीरज मिश्रा, हरि नाम पांडे, सुनील कुमार वर्मा, तेजराम, विजय प्रकाश वर्मा, विक्रम आदि वकील मौजूद रहे। संवाद