फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने का मूल्य पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने प्रदेश की प्रमुख सचिव गन्ना एवं चीनी वीना कुमारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर मांगें बताई हैं।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने, नया सीजन शुरू होने से पहले पूर्ण गन्ना भुगतान कराने तथा क्रशरों से सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य भुगतान कराने की मांग की।
प्रमुख सचिव को दिए ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2024 -25 के लिए लागत मूल्य को दृष्टिगत रखकर गन्ना मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर 340 रुपये घोषित किया है। इसलिए उत्तर प्रदेश का गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाए और बकाया भुगतान चीनी मिलों के चलने से पहले करवाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें