लखीमपुर खीरी। तकनीकी शिक्षा की जरूरत हर क्षेत्र में बढ़ रही है, इसलिए युवाओं का झुकाव भी इस ओर बढ़ा है। युवाओं में इलेक्ट्रीशियन, टर्नर व फिटर की मांग ज्यादा है। हर साल चार से पांच सौ युवा इन ट्रेड में प्रवेश लेने के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सीटें कम होने से उन्हें निराशा हाथ लगती है।
जिले में छह तहसीलों में आईटीआई संचालित हैं। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर में प्रवेश के लिए युवाओं के सामने मारामारी रहती है। तीनों महत्वपूर्ण ट्रेड की सीटें लखीमपुर आईटीआई में हैं। युवाओं को बेहतर से बेहतर नौकरियां मिलें, इसको लेकर राजकीय औद्योगिक संस्थान राजापुर में करीब में 12 ट्रेड का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेड पर कुल 424 सीटें हैं, जिन पर युवाओं को प्रवेश देकर दक्ष किया जाता है। मौजूदा समय में बढ़ रहे इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर सहित इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक की मांग ज्यादा है।
बताते हैं कि इन ट्रेड में दक्ष युवाओं को नौकरी में प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में इन सीटों पर हर साल उम्मीद से अधिक आवेदन मिलते हैं। इलेक्ट्रीशियन के महज 20 सीटों पर प्रवेश लिए जाते हैं, वहीं फिटर और टर्नर ट्रेड के लिए 40-40 सीटें हैं। आईटीआई में तैनात राजेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के परिणाम आने के बाद ही पूरे प्रदेश में एक साथ आवेदन मांगे जाते हैं। ऐसे में कुछ ट्रेड के लिए युवा आवेदन ही नहीं करते हैं, इससे सीटें खाली रहती हैं। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फिटर इन्हीं सीटों के लिए आवेदन आते हैं। माना जा रहा कि मई माह में आवेदन शुरू हो जाएंगे। मेरिट के हिसाब से युवाओं को प्रवेश दिया जाता है। संवाद
लखीमपुर खीरी के आईटीआई में ट्रेड, स्वीकृत सीट
1-इलेक्ट्रीशियन-20
2- इलेक्ट्रानिक मैकेनिक-48
3-फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी (महिला)- 40
4- फिटर-40
5-मैकेनिक मोटर वैकिल-24
6-मैकेनिक ट्रैक्टर-40
7-रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन-24
8-स्टोनाग्राफर एंड स्क्रेट्रीयल असिस्टेंट (हिन्दी)-48
9- टर्नर-40
10-स्वींग टेक्नोलॉजी व स्वींग टेक्नोलॉजी महिला- 40
11- वेलडर- 40
12 वायरमैन-20