फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेल मैदान और ई पुस्तकालय का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
एमएलसी अनूप गुप्ता से मुलाकात करते हुए बीडीसी सदस्य: स्रोत बीडीसी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेहजम ब्लॉक क्षेत्र के सियाथू ग्राम पंचायत में खेल मैदान और पुस्तकालय बनाए जाने की मांग को लेकर बीडीसी सदस्यों ने एमएलसी अनूप गुप्ता से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। एमएलसी ने मामले को सदन में उठाकर खेल मैदान और पुस्तकालय स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्यों ने कहा कि गांव में न तो खेल मैदान हैं और न ही पुस्तकालय। ऐसे में गांव के युवाओं को खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल पा रहा। अगर गांव में खेल मैदान और पुस्तकालय बन जाए तो युवाओं के लिए काफी अच्छा हो जाएगा। साथ ही खेल मैदान में गांव के बुजुर्ग व अन्य लोग अपना खाली समय व्यतीत करेंगे।
बीडीसी सदस्यों ने एमएलसी से खेल मैदान और पुस्तकालय बनाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में बीडीसी संघ के मंडल उपाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम, पूर्व गंगाराम, गजेंद्र सिंह, विजय वीर सिंह, कमलेश सिंह, रामस्वरूप राज, शिवकुमार सिंह, नत्थू लाल गौतम, स्वामी दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें