गोला में भाजपा एमएलसी और विधायक को ज्ञापन देते हरद्वारी वैश्य समाज के लोग।
गोला गोकर्ण नाथ। हरिद्वारी वैश्य समिति के पदाधिकारियों ने विनय गुप्ता की आत्महत्या के मामले में एमएलसी और विधायक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर आरोपियों को निर्दोष साबित कर हैदराबाद पुलिस ने अपनी रिपोर्ट लगा दी है। जिससे वैश्य समाज में रोष है। समिति के पदाधिकारियों ने एमएलसी अनूप गुप्ता और विधायक अमन गिरि को ज्ञापन देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, शरद गुप्ता- सोनू, कमलेश गुप्ता, विजय गुप्ता, अनूप गुप्ता मौजूद थे। संवाद