रक्षा संपदा अधिकारी ने बताया कि सेना की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कई बार नोटिस दिया जा चुका है। रक्षा मंत्रालय ने सेना की खाली पड़ी जमीन की बाउंड्री कराने के लिए धन मुहैया कराया है। नापजोख कर सेना के अभिलेखों में दर्ज पूरी जमीन को कब्जे में लिया जाएगा।
नोटिस के बाद जमे हुए हैं कब्जेदार
रक्षा संपदा अधिकारी ने बताया पूरे प्रदेश में जहां भी सेना की जमीन पर कब्जा है, उसे खाली कराकर अपने कब्जे में लिया जाएगा। मैगलगंज में काफी दिनों से नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस के बाद भी जमीन से कब्जा खाली नहीं किया जा रहा है।
सात दिन का समय दिया गया है, इसके बाद बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। हर्जाना संबंधित व्यक्तियों से वसूला जाएगा। किस ग्राउंड में क्या बनाया जाएगा, यह जानकारी सेना नहीं देती है। सुरक्षा के लिहाज से सेना अपने तरीके से कार्य करती है।