मोहम्मदी। क्षेत्र के भवानीपुर के मजरा पिपरी में एक बकायेदार राजस्व विभाग की वसूली टीम को बांका लेकर मारने दौड़ा। आरोपी और उसकी पत्नी ने अपशब्द कहते हुए धमकाया। टीम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
नायब तहसीलदार राम बालक, राजस्व अमीन रईस अहमद और दो अन्य अमीनों की टीम बुधवार को भवानीपुर के मजरा पिपरी निवासी केशन पर बकाया 10,375 रुपये वसूलने गई थी। टीम के घर पहुंचने पर केशन हाथ में बांका लेकर अपशब्द कहते हुए उनके पीछे दौड़ पड़ा। केशन ने धमकाते हुए कहा कि बकाया नहीं दूंगा, ज्यादा परेशान करोगे तो काट डालूंगा। पुलिस ने केशन और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसडीएम डाॅ. अवनीश कुमार ने बताया कि बकायेदार केशन अपराधी किस्म का व्यक्ति है, उसने टीम को बांका लेकर दौड़ाया। संवाद