गोला में छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई देती प्रधानाचार्य
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की छात्रा रही दीपशिखा ने नीट पास कर लिया है। इससे उसके परिवार और कॉलेज में खुशी का माहौल है।
प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी और मधु त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2021 बैच की छात्रा दीपशिखा ने नीट परीक्षा 2023 में 641/720 अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। पिता सोबरन लाल चक्रवर्ती विद्युत विभाग में टीजी टू के पद पर कार्यरत हैं और माता अनीता देवी गृहिणी हैं। दीपशिखा ने विद्या निकेतन में कक्षा पांच से अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश लिया था और हाई स्कूल 2019 में 89.17 प्रतिशत और गणित में 100 अंक प्राप्त किए थे।
इंटरमीडिएट 2021 की परीक्षा में 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके माता पिता, विद्यालय, नगर और सिमरई गांव का गौरव बढ़ाया था। सेमरई गांव में नीट पास करने वाली पहली छात्रा हैं। माता पिता और विशेषकर अपने भाई विनय कुमार की प्रेरणा के कारण इन्होंने 2023 में नीट में सफलता प्राप्त की। छात्रा की इस उपलब्धि से उसके घर घर में खुशी का माहौल है।