लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक बाजपेई को लखीमपुर खीरी जिले में कांग्रेस का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संस्तुुति पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने की है। इसी के साथ रियाज अहमद मोनू को शहर लखीमपुर का शहर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के पीछे संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इन नियुक्तियों पर पूर्व सांसद जफर अली नकवी, जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, सैफ अली नकवी, कार्यालय प्रभारी रवि गोस्वामी, संजय गोस्वामी राजेंद्र दीक्षित ने खुशी जताई है।