बेलरायां। कोरोना से बचाव के लिए दुधवा नेशनल पार्क प्रशासन ने वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जंगल के किनारे गहरी खाईं खुदवाई है। इससे गांव के मवेशियों व ग्रामीणों की आवजाही पर भी अंकशु लग सकेगा। दुधवा नेशनल पार्क जंगल के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पार्क जंगल के बाघ, तेंदुआ, हिरन, चीतल, पाढ़ा, रीछ सहित तमाम प्रजाति के वन्यजीवों को कोरोना और शिकारियो से बचाव के लिए नेपाल बार्डर की गौरीफंटा, चंदनचौकी, वनकटी, सोनारीपुर, बेलरायां रेंज की सीमा के चारों ओर जेसीबी मशीनों से 10 फुट गहरी खाई का खुदान कराया गया है। इससे शिकारियों, लकड़ी चोरों व मवेशियों की आवाजाही पर अंकुश लग गया है। वहीं पार्क जंगल के वन्यजीवों का जंगल से बाहर निकलना बंद हो गया है। वन कर्मचारियों ने जंगल में पेट्रोलिंग कर निगरानी शुरू कर दी है। पार्क रेंज बेलरायां के वन क्षेत्राधिकारी चंद्रभाल ने बताया की बेलरायां पार्क रेज की सीमा में 32 किलोमीटर लंबी व करीब दस फुट गहरी खाई का खुदान कराया गया है।