लखीमपुर खीरी। शहर निवासी एक दवा व्यापारी की रविवार को बीमारी की चलते मौत हो गई थी। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे इनकी शवयात्रा में शामिल होने वालों में दहशत है। मृतक व्यापारी के घर में कुछ और लोग बीमार बताए जाते हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि कोरोना को लेकर घबड़ाए नहीं जो भी लोग शामिल हुए है वह सभी जीआईसी में अपनी जांच करा लें। संवाद