फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कर्ज में डूबे किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के रहजनियां गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (46) का शव मंगलवार को पेड़ से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक कर्ज के बोझ में फंसे होने के चलते ठाकुर ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

बेटे गेंदनलाल व पत्नी ने बताया कि ठाकुर प्रसाद पर आर्यावर्त बैंक मैगलगंज का ग्रीन कार्ड चल रहा था, जिसकी अदायगी को लेकर वह अक्सर परेशान रहते थे। ग्रीन कार्ड पर दो लाख और साहूकारों का करीब 60 से 70 हजार रुपये बकाया था। कुछ दिन पूर्व उन्होंने जमीन बेचने के लिए कहा था, जिस पर परिवार के लोगों ने जमीन बेचने से मना कर दिया था। कर्ज अदा न कर पाने के चलते बैंक से दो बार नोटिस भी आ चुका था।
बेटे ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे के करीब सोबरन के बाग में पिता ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मैगलगंज इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, बैंक के कर्ज होने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें