फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसों में 18 प्रतिशत घटी मृत्युदर... जिले को यूपी में पहला स्थान

विज्ञापन
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। वर्ष 2023 में सड़क हादसों में मृतकों की संख्या में 18 प्रतिशत की कमी आने पर लखीमपुर जिले को उत्तरप्रदेश में पहला स्थान मिला है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में डीएम और एसपी को सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में लखनऊ में डीएम-एसपी को पुरस्कृत किया गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों, आयोजन व सड़क सुरक्षा के संबंध में चलाए गए अभियानों के चलते वर्ष 2023 में विगत वर्ष के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में 18 फीसदी की कमी हुई है। रैंकिंग में जिले को यूपी में पहला स्थान मिला है। प्रथम स्थान मिलने के लिए एसपी गणेश प्रसाद साहा, समिति सहसचिव एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार, सचिव/अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड तीन अनिल कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई। प्रथम स्थान मिलने के बाद सम्मानित किया है।
विज्ञापन

-
टाप-5 में रहे यह जिला
लखीमपुर खीरी 18 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर
इटावा 17.2 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर
महोबा 16.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर
हमीरपुर 11.1 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर
रामपुर 9.9 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें