फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मूकबधिर बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

Wed, 23 Jul 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकालते बच्चे। स्रोत् - स्कूल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्कूल चलो अभियान के तहत आदर्श मूकबधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बच्चों से संवाद करके उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा, इन बच्चों की संकल्प शक्ति समाज के लिए प्रेरणा है। इसके बाद रैली को रवाना किया। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विद्यालय परिसर में रैली का समापन हुआ। इस दौरान बच्चों ने शिक्षा सबका अधिकार है, हम भी पढ़ेंगे-आगे बढ़ेंगे, लिखी तख्तियां साथ रखीं। रैली में विद्यालय प्रंबध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तोलानी, प्रधानाचार्य रामदुलारे वर्मा व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें