फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले में जानलेवा हुआ बुखार, बालिका सहित तीन की मौत, कई लोग बीमार

Mon, 04 Sep 2023 05:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में रविवार को पसगवां की एक बालिका और युवक की मौत हो गई। अमीनगर क्षेत्र के एक युवक की भी बुखार से जान चली गई।
विज्ञापन
अमीरनगर गरदहा गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले में बुखार का प्रकोप अब जानलेवा होने लगा है। रविवार को पसगवां की एक बालिका और युवक की मौत हो गई। अमीनगर क्षेत्र के एक युवक की भी बुखार से जान चली गई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग न तो शिविर लगाकर दवाएं बांट रहा और पंचायतीराज विभाग गांवों में सफाई करा रहा है। पसगवां सीएचसी पर जांच की व्यवस्था भी नहीं है।

विज्ञापन


पसगवां सीएचसी क्षेत्र के गांव नयागांवजाट निवासी अंजू देवी ने बताया कि 32 वर्षीय पति विनीत कुमार को करीब चार दिन से सर्दी लगकर बुखार आ रहा था। शनिवार को अचानक बुखार तेज होने पर शाहजहांपुर लेकर जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। 

गांव निवासी नन्हेलाल ने बताया कि 11 साल की पुत्री प्रीति की भी बुखार आया और फिर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि अरुण कुमार की मां राजकली, पुत्री पायल, पुत्र नैतिक, सहित रितिक, शीतल, सुमन लता सहित करीब 50 लोग बुखार पीड़ित हैं। प्रधान प्रतिनिधि छविनाथ ने बताया कि ग्राम पंचायत नयागांव जाट सहित मजरा बरौरा ,फतियापुर, लोदियापुर में करीब 100 से अधिक लोग बुखार की आंच में तप रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'जो शादी न कर पाया वो देश क्या चलाएगा': मंत्री टेनी का राहुल पर तंज, बोले- 53 साल के आदमी का नहीं होता विवाह
विज्ञापन


अमीरनगर की पीएचसी कुंभी के गरदहा गांव में भी वायरल बुखार का प्रकोप है। गांव निवासी 35 वर्षीय फरमान खां की शनिवार रात मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि फरमान खां पटियाला में काम करता था, जिसे करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। बुखार से राहत न मिलने पर फरमान शनिवार सुबह गांव स्थित अपने घर आ गया था। रविवार को गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर लक्षण के आधार पर 17 लोगों की मलेरिया जांच की और 113 बुखार रोगियों को दवाएं दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें