गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहड़ा से नौकरी करने गाजियाबाद गए 25 वर्षीय कोमल वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
गांव निवासी कंधई लाल का 25 वर्षीय पुत्र कोमल वर्मा 15 दिन पूर्व गांव के ही चार साथियों के साथ काम करने गाजियाबाद गया था। युवक गाजियाबाद स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद स्थित जिस कमरे में कोमल वर्मा शव मिला। शुक्रवार की शाम उसका शव घर लाया गया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। संवाद