फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक का शव मिला, पत्नी पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
मझगईं के बल्लीपुर में घटना के बाद मृतक के घर के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में एक युवक का शव घर के अंदर ही चारपाई पर मिला। युवक की मौत से मां और बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


बल्लीपुर गांव निवासी मैकू राठौर के दो पुत्र हैं। जिसमें बड़ा पुत्र विनोद है और दूसरा पुत्र महेंद्र राठौर था। दोनों की शादी हो चुकी है और गांव में ही दोनों के अलग-अलग घर हैं। बुधवार सुबह छोटे पुत्र महेंद्र का शव उसके कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। मृतक की मां गांव से बाहर गईं थीं। सूचना पर लौटीं तो दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक की मां ने मृतक की पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है।

प्रेमी संग मिलकर हत्या का लगाया आरोप
मृतक की मां का कहना है कि प्रेमप्रसंग के चलते प्रेमी के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या की गई है। मामले में गांव के ही एक युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी से भी सवाल किए लेकिन वह पुलिस को सही जवाब नहीं दे पाई। मृतक के गले में निशान पाए गए हैं। लग रहा है कि किसी कपड़े से गला कसा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही कुछ जा सकता है। एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें