फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलरायां/ तिकुनिया। खीरी-नेपाल बॉर्डर के किशनपुर जंगल में हलौना घाट पर एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां के वनकर्मी ने किशनपुर जंगल में हलौना घाट पर एक युवक का शव पेड़ से लटका होने की सूचना दी। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि मृतक नेपाल का निवासी हो सकता है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि थाने पर गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। नेपाल पुलिस को सूचना दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें