फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 22 दिन बाद लापता ग्रामीण का सुतिया नाले में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दो दिसंबर से लापता अतरिया गांव निवासी ग्रामीण का 22 दिन बाद शनिवार को शव मिला तो परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। परिजनों ने छह लोगों को नामजद करते हुए घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने अब हत्या की धारा में मुकदमा तरमीम किया है।
विज्ञापन

अतरिया गांव निवासी तब्बू खां का 45 वर्षीय पुत्र मुनव्वर उर्फ ढप्पू दो दिसंबर को घर से गन्ना भरवाने के लिए गया था, जिसके बाद से वह लापता था।मुनव्वर की पत्नी कश्मीरन जहां ने पुलिस को तहरीर दी थी जिसमें छह लोगों को नामजद करते हुए पति को घर से ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। 22 दिन बाद शनिवार को कर्बला के पास स्थित सुतिया नाले में शव की जानकारी मिली।
मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कपड़ों से शव की पहचान मुनव्वर के रूप में की। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर पुलिस तहरीर में नामजद किए गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करती तो जल्दी ही मामले का खुलासा हो सकता था। मृतक मुनव्वर की पत्नी कश्मीरन जहां की रिपोर्ट पर गांव के ही किश्वर, वारिस अली, अतीउल्ला, अफसर, अजमाउल, साकिब पर दर्ज मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम किया गया है।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा का कहना है कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीएम के बाद मौत का कारण पता चलेगा। आरोपियों पर पहले ही हत्या के लिए अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज है। अब मामले में हत्या की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें