फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता का संदिग्ध हालात में मिला शव, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के निजामपुर निकटी में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव मिला है। परिजनों ने पति सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

झसिया पुरवा निवासी निजामुद्दीन ने खीरी थाने में तहरीर दी है कि उसने अपनी पुत्री आसमा का निकाह दो साल पहले थाना क्षेत्र के निजामपुर निकटी निवासी सादिक के साथ किया था। सोमवार शाम मोबाइल के जरिए पता चला कि आसमा ने फांसी लगा ली है। जब अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचा तो उसको चारपाई पर मृत अवस्था में पाया। गले में रस्सी के निशान और कमरा का सामान तितर बितर मिला।
पिता निजामुद्दीन ने ससुराल के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया है। खीरी थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें