फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। चौकी क्षेत्र के पकरिया सल्लिहा निवासी विवाहिता सीमा पत्नी विजयपाल का शव कमरे के अंदर लटकता मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान श्यामल सिंह ने बताया की मृतका सीमा देवी की शादी करीब 16 वर्ष पहले विजयपाल के साथ हुई थी। बताया जा रहा है पति-पत्नी में अनबन रहती थी। सीमादेवी का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा था। एक मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन था। मृतका सीमा बृहस्पतिवार को ही मायके से ससुराल आई थी। विवाहिता के जेठ कोटेदार सोबरन लाल ने बताया कि सीमा के साथ उसका भाई भी घर आया था।
विज्ञापन

भाई विजयपाल का मोबाइल कागज तथा अन्य सामान लेकर सवेरे ही चला गया था। मृतका का पति कहीं गया हुआ था। शाम करीब चार बजे सीमा का शव कमरे में कुंडे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे एसआई राजेंद्र पांडे ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मायके पक्ष के लोग नहीं पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें