फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पलिया में घटना के बाद जानकारी के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार व कोतवाल। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। मोहल्ला अहिरान प्रथम निवासी एक विवाहिता का फंदे पर लटका शव मिला। परिजनों ने मामले में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दहेज निषेध अधिनियम के तहत पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अहिरान प्रथम निवासी मनोज गुप्ता की 26 वर्षीय पत्नी कामिनी देवी का शव उसके कमरे में शुक्रवार की देर रात पंखे से लटका मिला। सूचना पर नायब तहसीलदार हर्ष निशांत व कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाते हुए उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, विवाहिता की मौत के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक हंगामा होता रहा। मामले में मृतका के पिता हरवंश गुप्ता की तहरीर पर पति, सास, ससुर व जेठ के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सन् 2018 में शादी हुई थी और मृतका के कोई बच्चा नहीं था। कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें