फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पंखे से लटका मिला गन्ना समिति के डायरेक्टर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा गन्ना समिति के डायरेक्टर और चार बार बिजुआ के प्रधान रहे लौकहा निवासी अमरीक सिंह उर्फ बिट्टू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक अमरीक सिंह के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में गन्ना उत्पादन में नंबर-एक का खिताब पाने वाले लौकहा निवासी अमरीक सिंह उर्फ बिट्टू सोमवार की सुबह जब पांच बजे तक नहीं उठे तो घर में मौजूद बहन बबली कौर और बहनोई ईश्वर सिंह ने नौकरों को उन्हें जगाने भेजा। दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो नौकरों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा गया। कमरे में अमरीक सिंह का शव पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते की पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
मृतक अमरीक के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की बात भी कही जा रही है। भीरा एसओ निराला तिवारी ने बताया कि अभी सिर्फ पोस्टमार्टम कराने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कनाडा में है बेटा, बुजुर्ग मां के साथ रहते थे अमरीक
गन्ना विकास परिषद गुलरिया अध्यक्ष, भीरा गन्ना समिति डायरेक्टर व पूर्व प्रधान रहे अमरीक सिंह के दो बेटी और एक बेटा है। बेटा कनाडा में रहता है। एक बेटी आस्ट्रेलिया और एक जालंधर में रहती है। पत्नी का निधन हो चुका था। गांव की कोठी में वह, 98 वर्षीय मां के साथ रहते थे। मौजूदा समय में उनकी बहन और बहनोई भी आए हुए थे। अमरीक सिंह उर्फ बिट्टू, पलिया विधायक रोमी साहनी के सहपाठी थे। मौजूदा समय में 60 से 70 एकड़ जमीन के मालिक थे। चर्चा है कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत के ही लोगों ने ज्यादा जमीन होने की जांच भी कराई थी। साक्ष्य प्रस्तुत करने पर इनको क्लीन चिट मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें