फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर के अंदर दुपट्टे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मौके पर रोते बिलखते मृतका के परिजन
विज्ञापन
निघासन। मझगईं थाना के गांव बल्लीपुर निवासी युवक का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटका मिला। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बल्लीपुर निवासी विनोद ने बताया कि उसका भाई महेंद्र कुमार राठौर (32) मंगलवार की रात अपनी पत्नी सुमन और बच्चों कनक और छोटू के साथ सोया था। रात में कमरे में रखे दुपट्टे से फांसी लगा शव मिला। पत्नी सुमन ने बताया कि दुपट्टा काटकर शव नीचे उतारा। मृतक मजदूरी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार कमरे में एक बेल्ट, कान के टॉप्स और टूटी चूड़ियां मिली हैं।
मृतक की गर्दन के दाहिनी ओर गहरा निशान है, जो किसी रस्सी या अन्य चीज से गर्दन को कसा जाना लग रहा है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। भाई विनोद ने बताया कि रात की घटना रात होने के बावजूद परिवार वालों को सुबह बताया गया। सुबह भाभी रोते हुए आई और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं प्रभारी निरीक्षक अवधराज ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें