बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के कौआखेडा गांव में एक युवक का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला। कौआखेडा निवासी 19 वर्षीय रामतीरथ अविवाहित था। रामतीरथ के माता-पिता की मौत हो चुकी है। रामतीरथ कहीं बाहर काम करता था। दो दिन पहले ही वह घर आया था। रविवार शाम अचानक बिना बताए कहीं चला गया। सुबह गांव से बाहर उसका शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पड़रिया तुला पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद