धनगढ़ी-नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में मिला गैंडा शावक का शव।
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रमुख चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के जंगल में गैंडे के दो शावकों के शव बरामद हुए हैं।
चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क के सूचनाधिकारी गणेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि बगही सेक्टर के पास पड़ने वाले नाले के किनारे घाट पर एक सात माह के शावक का शव बरामद हुआ है। वहीं अमलटारी सेक्टर में नारायनी नदी के किनारे एक अन्य छह माह के गैंडा का शव मिला है।
दोनों के सींग सुरक्षित मिले हैं। आशंका है कि दोनों शावकों की मौत आपसी झगड़े या फिर बाघ के हमले में हुई हैं। अधिकारियों ने भी मौका मुआयना कर शवों को पीएम के लिए भिजवाया है। संवाद