धनगढ़ी (नेपाल)। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड पांच तारानगर में अलग-अलग घरों में एक युवक व महिला का शव बरामद हुआ है।
धनगढ़ी पुलिस कार्यालय के डीएसपी कुलदीप चंद ने बताया कि धनगढ़ी के तारानगर में कंचनपुर जिले के भीमदत्त नगर पालिका निवासी 26 वर्षीय गंगा भट्ट अपने पति के साथ कमरा लेकर किराए पर रहती थी। बृहस्पतिवार को उनका शव कमरे में रस्सी से लटका मिला।
इसी जगह 28 वर्षीय तोयनाथ ओझा का शव भी अपने घर में फंदे पर लटका मिला। दोनों शवों को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया है। बताया कि धनगढ़ी में लगातार आत्महत्या के केस बढ़ रहे हैं। संवाद