फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीओ ऑफिस साफ-सफाई में अव्वल, डीडी कृषि सहित नलकूप कार्यालयों में गंदगी

विज्ञापन
छाउछ में डीडी आफिस का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर बुधवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल, एडीएम अरुण कुमार सिंह समेत डीएम द्वारा नामित जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकारी कार्यालयों का ताबड़तोड़ निरीक्षण किया। डीएम ने अधिशासी अभियंता नलकूप, छाउछ स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी और जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। साफ सफाई व्यवस्था के मामले में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय अव्वल रहा। वहीं अन्य कार्यालयों में गंदगी मिली, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क व्यवस्थित पाई गई। उपस्थित पंजिका के अवलोकन के दौरान डीएम ने संबंधित विभागाध्यक्ष से अनुपस्थित कर्मचारियों का कारण जाना और बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डीएम ने परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी, उपायुक्त श्रम रोजगार राजनाथ प्रसाद भगत सहित तहसीलों के संबंधित एसडीएम को सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने के लिए नामित किया था। डीएम ने बताया कि निरीक्षण में मुख्य रूप से कार्यालय की साफ सफाई, अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति, कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना, कार्यालयों में सरकारी अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रखरखाव सहित तमाम बिंदुओं पर पड़ताल की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें