फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक कॉलेज के मैदान पर खूब दौड़ीं बेटियां

विज्ञापन
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में धावक को मशाल देकर खेलकूद आयोजन का शुभारंभ कराते अतिथि।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में दिखाई प्रतिभा, पांच दिन चलेगी खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा और खेल प्रवक्ता श्याम मूर्ति शुक्ला ने खेल का ध्वजारोहण करके सात धावकों को जलती मशाल देकर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कराया। ऊंची कूद में सीनियर बालक वर्ग में आसू प्रथम, दीपक द्वितीय, नितिन मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग गोला फेंक में दीपक कुमार प्रथम, पंकज यादव द्वितीय, विशाल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ में रजनी राज प्रथम, रेखा राज द्वितीय स्थान, सोनी देवी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग 5000 मीटर दौड़ में काजल प्रथम स्थान, रेखा राज द्वितीय, सोनी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ऊंची कूद में करण दिवाकर ने प्रथम, रियाज आलम ने द्वितीय, अभिषेक कुमार कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग 3000 मीटर दौड़ में जीवेश सिंह ने प्रथम, मुकर्रम ने द्वितीय राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका लंबी कूद में आशिमता ने प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, साक्षी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग 3000 मीटर दौड़ में रागिनी प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय, पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका लंबी कूद में रागिनी प्रथम, साक्षी द्वितीय, अलितशा तृतीय स्थान पर रहीं। संचालन देवेंद्र सिंह और आशीष पांडे ने किया।
विज्ञापन

खेल प्रवक्ता श्याम मूर्ति शुक्ल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का समापन 12 सितंबर को होगा। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य एनसीसी लेफ्टिनेंट एपी सरोज, लखपत भारती, डॉ. अनिल कुमार, राम नरेश वर्मा, अशोक वर्मा अंकित शर्मा, सौरभ वर्मा आदि शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।

गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें