धनगढ़ी (नेपाल)। बीते शुक्रवार से धनगढ़ी में चल रहे दस दिवसीय सुदूर पश्चिम महोत्सव की अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई है। अब 18 के बजाय 21 दिसंबर को महोत्सव का समापन होगा।
सुदूर पश्चिम महोत्सव आयोजक कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष पुष्पराज कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल की तरह इस बार भी महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ लग रही है। महोत्सव काफी सकुशल निपट रहा है। लोगों के आग्रह पर इसको बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब इसका समापन 21 दिसंबर को किया जाएगा। संवाद