पलिया के मटैहिया में सफाई न होने से नालियों के बाहर जमी घास। संवाद
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र के मटैहिया ग्राम पंचायत में गंदगी से नालियां बजबजा रहीं हैं, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से सफाई न होने के कारण नालियों में कूड़ा-करकट भरा है। गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद नाली में कीड़े पड़ने से ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीण हिमांशु, कपिल, आशाराम, रामकुमार गुप्ता आदि का कहना है कि कई बार इसको लेकर शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सफाई कर्मी गांव में नहीं पहुंचा है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीण विरोध कर चुके हैं। दवा का छिड़काव भी कराना उचित नहीं समझा। संवाद