ग्राम पंचायत रामापुर में प्राथमिक विद्यालय परिसर में निकली एचटी लाइन। संवाद
तिकुनिया। ग्राम पंचायत रमुवापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से गुजर एचटी लाइन से बच्चों व अध्यापकों पर खतरा मंडरा रहा है। प्रधानाचार्य अशोक कुमार व ग्राम निवासी श्रवण कुमार, फिरोज, हरिद्ववारी लाल, राधेश्याम, अशोक कुमार, सुरेश कुमार और पंचम ने बताया कि बीते 10 वर्षों से हालात ऐसे ही हैं। वे लोग तार को हटवाने के लिए कई बार शिक्षा विभाग तथा विद्युत निगम को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि श्याम सुंदर ने बताया कि इस बाबत एसडीओ से शिकायत की गई है। वहीं, तिकुनिया के अवर अभियंता दिलीप पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत रमुवापुर के प्राथमिक विद्यालय में एचटी लाइन के बाबत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू किया जाएगा। संवाद