फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त संपत्तियों का होगा पुनर्निर्माण, प्रस्ताव मांगे

विज्ञापन
बैठक करते हुए डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल-स्रोत सूचना
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में बाढ़ से नष्ट हुई संपत्तियों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर संबंधित विभाग के अफसरों से प्रस्ताव मांगें हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि व्यापक जनहित को सर्वोपरि रखकर आपदा से प्रभावित क्षेत्रों की परिसंपत्तियों की मरम्मत के काम को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने मरम्मत कार्यों की सही तस्वीर तैयार करने पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि संबंधित विभाग पांच अगस्त तक क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के प्रस्ताव अनिवार्य रूप से भेज दें। संबंधित विभाग के अफसर प्रस्ताव लेकर बैठक में खुद प्रतिभाग करें। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि मानकों का पूरा ध्यान रखा जाए। जिन कार्यों के लिए अन्य मदों से धनराशि की जरूरत हो तो उन्हेें एसडीआरएफ मद में प्रस्तावित न किए जाए। एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा, विभाग यह ध्यान रखें कि एक ही प्रकार के काम अलग-अलग विभागों से प्रस्तावित न किया जाए बल्कि कार्यों का वितरण करते समय विभागों की विशेषज्ञता व उत्तरदायित्व का भी ध्यान रखा जाए। बैठक में डीएफओ संजय बिसवाल, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, ईई बाढ़ खंड अजय कुमार, ईई शारदा खंड शोभित, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, डीपीओ भारत प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें