फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चेकिंग के दौरान डग्गामार बस चालक ने की चौकी इंचार्ज को कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डग्गामार वाहनों के खिलाफ चले अभियान से नाराज दबंगों ने पुलिस को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शहर के एलआरपी चौकी इंचार्ज को एक बस चालक ने कुचलने की कोशिश की। चौकी इंचार्ज ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस अभी तक चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज चेतन तोमर ने कोतवाली सदर में दर्ज कराए मुकदमे में कहा कि बृहस्पतिवार को वह हमराही सिपाही हिमांशु तोमर व अमित कुमार के साथ सीतापुर रोड पर बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच सीओ सिटी संदीप सिंह भी वहां पहुंचे और डग्गामार वाहनों की चेकिंग करने लगे। तभी एक बस (यूपी -31 टी 8865) राजापुर की तरफ से एलआआरपी चौराहे पर आई और सवारियां भरने लगी।
चौकी इंचार्ज ने उससे गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस मांगा। नहीं दिखा पाने पर बस को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज किया गया। इसके बाद जब बस चालक विजय सिंह निवासी बेहजम रोड से गाड़ी को पुलिस लाइन ले जाने के लिये कहा गया तो चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी मोड़ते हुए जान से मारने की नीयत से बस चढ़ाने की कोशिश की। चेतन ने हमराही समेत बमुश्किल पास के डिवाइडर पर चढ़कर जान बचाई। गाड़ी का पीछा करने पर चालक बस को रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खड़ी कर भाग गया।
विज्ञापन

पीछा करने पर खेतों के रास्ते से वह भाग गया। मामले में चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बस चालक विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बस को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें