मोहम्मदी। मोहम्मदी-शाहजहांपुर हाईवे पर बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला देवी स्थान निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद रफी साइकिल से ग्राम खेतहरा जा रहा था। जिओ पेट्रोल पंप के पास हजरतपुर निवासी बाइक चालक सर्वेश ने साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे बाइक चालक सर्वेश और पीछे बैठे अजीत को भी चोटें आईं। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद रफी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। संवाद