फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फिट इंडिया रन के तहत निकाली साइकिल रैली

Sun, 19 Oct 2025 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के गदनियां एसएसबी मुख्यालय से निकली रैली में शामिल अ​धिकारी व जवान। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी की तरफ से फिट इंडिया रन के तहत साइकिल रैली निकाली गई। इसमें एसएसबी के अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लिया। एसएसबी गदनियां मुख्यालय के साथ ही सीमा के चेक पोस्टों से रैली का आयोजन किया गया, जो अपने-अपने क्षेत्र में कई किलोमीटर घूमीं। साथ ही रास्ते पर पड़े कचरे को एकत्र कर सफाई का संदेश भी दिया। एसएसबी कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा के लिए भी प्रयास रहा। साइकिल यात्रा के साथ ही कचरे को एकत्र करने का काम भी किया गया है। सभी अधिकारियों व जवानों को नियमित रूप से स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों में भाग लेने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक रहने का भी संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें