फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौरहरा कस्बे में कर्फ्यू जैसे हालात, लाउडस्पीकर से ऐलान

विज्ञापन
कस्बा धौरहरा की सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले की धौरहरा तहसील में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं। गुरुवार की रात प्रसाशन ने लाउडस्पीकर से एनाउसमेन्ट कर लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की। धौरहरा में तीन बिहारी तब्लीगी जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। यह सभी दिल्ली की निजामुद्दीन की मरकज से लौटे थे। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया था। धौरहरा से जुड़ी सीतापुर और बहराइच जिले की सीमा दो दिन पहले सील कर दी थी। गुरुवार की आधी रात प्रशासन ने एनाउंसमेंट कराया है। इसके बाद से नगर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक बढ़ा दी गई है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि आवस्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस पर फोन कर वस्तुओं को मंगा सकते है। सीओ अभिषेक प्रताप ने खुद सीतापुर और बहराइच सीमा की कमान संभाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें