फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साधू का वेश धारण कर रावण ने किया सीता का हरण

Sun, 12 Oct 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पिंडौल में साधू का वेश धारण कर सीता का हरण ले जाता रावण। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में चल रही रामलीला के मंच पर लंकापति रावण की ओर से सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। सूर्पणखा अपने अपमान का बदला लेने के लिए खर-दूषण के पास गई। खर-दूषण अपनी सेना के साथ पंचवटी पर चढ़ाई करते हैं और राम के हाथों मारे जाते है। इसके बाद सूर्पणखा रावण के पास गई। उसने पूरी घटना रावण को बताई। उसने छल का सहारा लेते हुए मामा मारीच को सुनहरे हिरण का रूप धारण कर पंचवटी में राम की कुटिया के पास जाने का आदेश दिया। इसी बीच साधु के वेश में रावण सीता के पास आ जाता है और रावण अपने असली रूप में आ गया। सीता का हरण कर पुष्पक विमान से लंका ले गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें